UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 मई 2025 (00:08 IST)
Kanpur Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक निजी चिकित्सालय में गलत तरीके से बाल प्रत्यारोपण करने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों लोग अपना इलाज कराने डॉ. अनुष्का तिवारी के क्लिनिक ‘एम्पायर’ गए थे। डॉ. अनुष्का तिवारी का पता लगाने के लिए दो पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो विनीत दुबे की मौत के सार्वजनिक होने के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गई हैं। पुलिस टीमें डॉ. अनुष्का तिवारी और उनके क्लीनिक ‘एम्पायर’ की जांच कर रही हैं। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां एक निजी क्लिनिक में ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ कराने के बाद दो इंजीनियरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लोग अपना इलाज कराने डॉ. अनुष्का तिवारी के क्लिनिक ‘एम्पायर’ गए थे।
ALSO READ: हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत, जानिए इस प्रक्रिया में क्या सावधानी जरूरी और किन्हें नहीं कराना चाहिए हेअर ट्रांसप्लांट
अपर पुलिस उपायुक्त विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीमें डॉ. अनुष्का तिवारी और उनके क्लीनिक ‘एम्पायर’ की जांच कर रही हैं। यह घटना तब सामने आई जब विनीत दुबे की पत्नी जया त्रिपाठी ने क्लिनिक के खिलाफ मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
 
द्विवेदी ने बताया कि महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि विनीत दुबे (40) का चेहरा बुरी तरह सूज गया था और डॉ. तिवारी के क्लिनिक में ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ कराने के एक दिन बाद 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि प्रक्रिया के दौरान संक्रमण विकसित हुआ और इसका इलाज नहीं किया गया, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई।
ALSO READ: हेयर ट्रांसप्लांट ने लील ली 2 जिंदगियां, जानिए कितनी सेफ है ये सर्जरी, संभावित खतरे और किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए ट्रांसप्लांट
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नौ मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया हालांकि, यह कोई एकमात्र घटना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दुबे का मामला चर्चा में आने के बाद कुशाग्र कटियार ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के समक्ष उसी क्लीनिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
 
कुशाग्र ने बताया कि उनके भाई मयंक कटियार की भी 18 नवंबर को ‘एम्पायर’ क्लीनिक में सर्जरी हुई थी और कुछ घंटों बाद उन्हें सीने में दर्द व सूजन की शिकायत हुई और अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि क्लीनिक से फर्रुखाबाद घर लौटने के बाद मयंक का चेहरा बुरी तरह सूज गया था और सीने में तेज दर्द हुआ था।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात पर कानूनी राय ले रही है कि 32 वर्षीय इंजीनियर मयंक कटियार की मौत के लिए अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाए या उनके मामले को विनीत दुबे के मामले के साथ जोड़ दिया जाए।उन्होंने बताया, डॉ. अनुष्का तिवारी का पता लगाने के लिए दो पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो विनीत दुबे की मौत के सार्वजनिक होने के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गई हैं। पेशे से इंजीनियर विनीत दुबे (40) और मयंक कटियार (32) दोनों ने तिवारी के क्लिनिक में ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ करवाया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा MLC ने बताया, 2022 में क्यों हुआ था शिवसेना का विभाजन?

हेमंत खंडेलवाल के भाजपा अध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव ने कहीं मन की बात !

विमान में बैठा था 2 फुट लंबा सांप, यात्रियों में हड़कंप

स्वेज की खाड़ी में तेल निकालने वाला जहाज पलटा, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

अगला लेख