Hanuman Chalisa

श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट कांड में 2 लोग दोषी, शौचालय में रखा था आरडीएक्स

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (12:34 IST)
जौनपुर (यूपी)। जौनपुर की स्थानीय अदालत ने श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट कांड में 2 लोगों को दोषी ठहराया है। जुलाई 2005 में हुए विस्फोट में 14 लोगों की जान चली गई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेन्द्र मौर्य ने शनिवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार राय ने शुक्रवार को इस मामले में 2 आरोपियों नफीकुल विश्वास और हिलाल को दोषी ठहराया।
 
मौर्य ने कहा कि अदालत मामले में 2 जनवरी, 2024 को सजा सुनाएगी। मौर्य ने बताया कि वर्ष 2005 में 28 जुलाई को शाम लगभग 5 बजे पटना से नई दिल्ली जाते समय श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही हरपालगंज रेलवे स्टेशन पार करते हुए हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची कि उसी समय ट्रेन में भीषण विस्फोट हो गया। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी लगभग 62 लोग घायल हो गए थे।
 
इस ट्रेन विस्फोट कांड में आरोपी नफीकुल विश्वास और उसके साथी हिलाल को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। विस्फोट को अंजाम देने के लिए आरडीएक्स का उपयोग कर बम डिब्बे के शौचालय में रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि जौनपुर में 2 युवक सफेद सूटकेस के साथ ट्रेन में चढ़े थे। कुछ ही देर बाद दोनों चलती ट्रेन से कूद पड़े और अपना सूटकेस लिए बिना वहां से भाग गए जिसके कुछ मिनट बाद ही ट्रेन में विस्फोट हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख