Hanuman Chalisa

UP : सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत, स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्‍कर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (15:25 IST)
Bareilly Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने जा रहे 2 छात्रों को एक बस ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अग्ररास रोड पर रामियापुर गांव के पास हुआ, जब एक स्कूली बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बस को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों छात्र भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रामियापुर के रहने वाले हैं।
ALSO READ: झारखंड के बोकारो में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 3 घायल
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह हादसा भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अग्ररास रोड पर रामियापुर गांव के पास हुआ, जब एक स्कूली बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह बस एक बारात से लौट रही थी और इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ALSO READ: महाकुंभ से लौट रहे 9 लोगों की दुर्घटनाओं में मौत, मृतकों में 2 इंदौर के, 7 आंध्र प्रदेश के
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बस को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत छात्रों की पहचान अर्जुन (15) और मनोज (16) रूप में हुई है और दोनों भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रामियापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख