अब लव जिहाद के समर्थन में आए UP के 200 अधिकारी

Webdunia
मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (14:14 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 200 से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक, पुलिस तथा न्यायिक सेवा के अधिकारी राज्य में लाए गए लव जिहाद कानून के पक्ष में हैं और इसके समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
 
इससे कुछ दिन पहले कुछ नौकरशाहों ने इस कानून का विरोध किया था तथा इसे समाज विरोधी बताया था। दो सौ से ज्यादा नौकरशाहों का पत्र उस विरोध का जवाब माना रहा है।
 
पत्र में कहा गया है कि समय की मांग के अनुसार ही कानून बनाया गया है और इससे महिलाओं का हित सुरक्षित हो रहा है। यह कानून किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है।
 
राज्य सरकार ने लव जिहाद को लेकर जो कानून बनाया है, उसमें धर्म परिवर्तन के लिए शादी को अवैध ठहराया गया है और इसमें सजा और जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव योगेन्द्र नारायण ने कहा कि समाज में कुरीतियां आने पर सरकार को कानून बनाने का हक है। इसमें सभी धर्मों का हक सुरक्षित किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि धर्म परिवर्तन के लिए कानून में व्यवस्था दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख