Weather Update: उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ की चपेट में, नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (08:33 IST)
नई दिल्ली। मानसून के वापसी की संभावना के बीच व जाते-जाते कुछेक राज्यों को भिगोते भी जा रहा है। उत्तरप्रदेश के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में गंगा, शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मानसून की वापसी के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
 
उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के साथ उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती जा रही हैं। कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
 
उत्तरप्रदेश के 21 जिले बाढ़ की चपेट में : उत्तरप्रदेश के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में गंगा, शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, महराजगंज, बरेली, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, मऊ, कुशीनगर, बलिया, अम्बेडकर नगर, पीलीभीत, देवरिया तथा शाहजहांपुर शामिल हैं।

 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
उत्तर-पूर्व भारत, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। असम लक्षद्वीप, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा और शेष छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Covid-19 : नोएडा में कोरोना वायरस का विस्फोट, 1 दिन में मिले 45 नए मरीज

प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

फिर खुलेगा खुशी कूलवाल सुसाइड केस, पूर्व विधायक के भाई पुलिस की रडार पर, घिर सकते हैं कई हाईप्रोफाइल लोग

गिरीश महाजन ने किया संजय राउत पर पलटवार, कहा उद्धव को और किसी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं

अगला लेख