UP : कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 28 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (18:53 IST)
Chandan Gupta murder case : राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने मंगलवार को कासगंज के बहुचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्‍येक पर 80-80 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। चंदन की 26 जनवरी, 2018 को मोटरसाइकल पर तिरंगा यात्रा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अदालत ने सोमवार को 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था। 
 
एनआईए अदालत के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने मंगलवार को चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्‍येक पर 80-80 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। अदालत ने सोमवार को 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था। चंदन की 26 जनवरी, 2018 को मोटरसाइकल पर तिरंगा यात्रा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ALSO READ: पेरिया दोहरा हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक सहित 14 लोगों को सजा
सरकारी वकीलों के मुताबिक, 26 जनवरी, 2018 की सुबह चंदन गुप्ता अपने भाई विवेक गुप्ता और अन्य साथियों के साथ गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा में जा रहा था। जैसे ही जुलूस तहसील मार्ग पर जीजीआईसी के गेट के पास पहुंचा, सलीम, वसीम, नसीम और अन्य लोगों के एक समूह ने रास्ता रोककर जुलूस को आगे नहीं बढ़ने दिया।
ALSO READ: RSS नेता हत्याकांड : 17 आरोपियों को जमानत के खिलाफ होगी जांच, Supreme Court ने स्‍वीकारी NIA की याचिका
जब चंदन गुप्ता ने इसको लेकर आपत्ति जताई तब स्थिति बिगड़ गई और इन आरोपियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव करने के साथ गोलीबारी शुरू कर दी। मुख्य आरोपियों में से एक सलीम ने चंदन गुप्ता पर गोली चला दी जिससे चंदन घायल हो गया। चंदन का भाई और अन्य साथी उसे कासगंज थाना ले गए जहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

Kavad Yatra : दिल्ली में पुलिस सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक कर्मियों को करेगी तैनात, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

Tesla Cars Price in India : फुल चार्ज पर 500km की रेंज, कीमत 60 लाख से शुरू, टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार की भारत में इंट्री

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

अगला लेख