Hanuman Chalisa

UP: नोएडा में गैर पंजीकृत 32 कोचिंग सेंटर को शिक्षा विभाग ने बंद कराया

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (11:50 IST)
नोएडा (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा (Noida) में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए गैर पंजीकृत 32 कोचिंग सेंटरों (Coaching Center) को बंद कराया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंजीकृत कोचिंग सेंटर की संख्या सिर्फ 35 है।
 
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए 12 टीमें बनाई गईं और बुधवार को अभियान चलाकर गैर पंजीकृत 32 कोचिंग सेंटरों को चिह्नित किया गया। सिंह ने बताया कि सभी को पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मुहैया कराने का मौका दिया गया, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
 
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी को चेतावनी दी गई है कि अगर सेंटर में फिर से कक्षा शुरू की गई तो संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

अगला लेख