UP : संभल में 33 मकान किए जाएंगे ध्वस्त, जानिए क्‍या है मामला...

UP : संभल में 33 मकान किए जाएंगे ध्वस्त  जानिए क्‍या है मामला...
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 मार्च 2025 (23:27 IST)
Sambhal Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी शहर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद और 33 मकानों को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार ध्वस्त किया जा सकता है। डीएम पेंसिया ने चंदौसी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वारिस नगर में निगम की जमीन का जायजा लिया और पाया कि जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है। पेंसिया ने कहा, यह जमीन नगर पालिका की है, बिना किसी स्वामित्व के अवैध रजिस्ट्री की गई है। 33 मकान और एक मस्जिद सहित कुल 34 ढांचे अवैध रूप से बनाए गए हैं।
 
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। तहसील दिवस के निरीक्षण के दौरान, संभल के जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया ने चंदौसी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वारिस नगर में निगम की जमीन का जायजा लिया और पाया कि जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है।
ALSO READ: UP : संभल में नेजा मेले पर लगी रोक, पुलिस ने आयोजन को बताया देशद्रोह, महमूद गजनवी के भानजे की याद में होता था आयोजित
डीएम पेंसिया ने कहा, यह जमीन नगर पालिका की है, बिना किसी स्वामित्व के अवैध रजिस्ट्री की गई है। 33 मकान और एक मस्जिद सहित कुल 34 ढांचे अवैध रूप से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कुछ समय से तहसीलदार द्वारा की जा रही थी और रिपोर्ट पहले ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंप दी गई थी।
 
उन्होंने कहा, हम प्रत्‍येक तहसील दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से दो शिकायतों का संज्ञान लेकर मौके पर जाते हैं। हमने आज इस स्थान का निरीक्षण किया और अब दूसरे स्थान पर जाएंगे। कोई भी अतिक्रमण पाया गया तो उसे कानून के अनुसार ध्वस्त कर दिया जाएगा।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले, संभल का उल्लेख इस्लाम से भी पहले के ग्रंथों में
विवादित जमीन लगभग 6.5 बीघा में फैली हुई है। अगले कदमों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा, अतिक्रमण की गई जमीन पर बने किसी भी ढांचे को कानूनी प्रावधानों के अनुसार ध्वस्त कर दिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ विधेयक के खिलाफ AIMPLB ने किया प्रदर्शन, इन राजनीतिक पार्टियों को ओवैसी ने चेताया

Ukraine War : क्‍या अब खत्‍म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, संघर्षविराम को लेकर पुतिन से बात करेंगे ट्रंप

Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में बवाल, 2 गुटों के बीच टकराव, पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज

UP : संभल में नेजा मेले पर लगी रोक, पुलिस ने आयोजन को बताया देशद्रोह, महमूद गजनवी के भानजे की याद में होता था आयोजित

LIVE: नागपुर में औरंगजेब की कब्र विवाद पर बढ़ा बवाल, 2 गुटों में पथराव

अगला लेख