Festival Posters

अयोध्या के राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला!

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (22:28 IST)
अयोध्या। हालांकि मंदिर निर्माण से जुड़े ट्रस्ट की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि राम मंदिर में 400 किलो का ताला लगाया जाए। लेकिन, 300 किलो का ताला बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले अलीगढ़ के ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा ने अब 400 किलो का ताला बनाया है। वे इस ताले को अयोध्या में आकार ले रहे राम मंदिर के लिए भेंट करने वाले हैं। 
 
शर्मा ने स्थानीय चैनल को बताया कि उनका परिवार करीब 100 साल से ताला निर्माण का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह ताला उन्होंने हिन्दुस्तान का नाम आगे बढ़ाने के लिए बनाया है।

उन्होंने बताया कि अभी इसमें फिनिशिंग का काम बाकी है। वे एक और ताला बनाना चाहते हैं, जिसे वे 26 जनवरी परेड में प्रस्तुत करना चाहता है। 
 
ज्वालापुरी गली नंबर एक के सत्यप्रकाश शर्मा 400 किलो का ताला बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 300 किलो का ताला बनाया था। इस ताले के निर्माण में शर्मा की अर्द्धांगिनी रुक्मणि ने भी सहयोग किया है।

शर्मा दंपति का दावा है कि यह ताला दुनिया का सबसे बड़ा ताला है। हालांकि कुछेक बदलाव को छोड़कर ताले का निर्माण हो चुका है। इस ताले को बनाने में उन्हें करीब 3 माह का समय लगा है।  
 
शर्मा दंपति का मानना है कि अयोध्या में अद्भुत राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे में उससे जुड़ी हर चीज अद्भुत होनी चाहिए। लोहे से बने इस ताले की मोटाई करीब 6 इंच है, जबकि इसका कड़ा 4 फुट का है।

इसकी मोटाई साढ़े 9 इंच है। इसको बनाने में एक लाख रुपए का खर्च आया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसकी चाबी 4 फुट की है और इसका वजन 30 किलो है। ताले से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पापा, मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं, एयर होस्टेस पिंकी की आखिरी कॉल, भावुक पिता ने क्या बताया

कौन थे अजीत पवार का जेट उड़ाने वाले कैप्टन सुमित कपूर, Learjet का माना जाता था Expert

कौन थीं अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली कैप्टन शांभवी पाठक, 25 साल उम्र में दर्दनाक मौत, कितने साल का था अनुभव, MP से क्या था कनेक्शन, कैसे भरी थी सपनों की उड़ान

क्या था 70,000 करोड़ का सिचाई घोटाला, कैसे जुड़ा था अजित पवार का नाम

अजित पवार की तरह विमान हादसे में गई थी इन दिग्गजों की जान, देखें Photos

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में फर्जी जमानत पत्र तैयार करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Ajit Pawar plane crash : बारामती हादसे का सच बताएगा Black box, दिल्ली से शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, जांच में जुटी AAIB

योगी कैबिनेट का अहम फैसला, इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा मजबूत फंड, विकास शुल्क प्रणाली में होगा संशोधन

11 फरवरी को पेश होगा उत्‍तर प्रदेश का बजट, विकास, बुनियादी ढांचे और आर्थिक मजबूती पर रहेगा फोकस

बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा पुनर्वास, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अगला लेख