संभल में भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा निर्माणाधीन, आदित्यनाथ कर सकते हैं अनावरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 जनवरी 2025 (18:38 IST)
51 feet high statue of Lord Ram in Sambhal: उत्तरप्रदेश के संभल जिले के चंदौसी शहर में भगवान राम (Lord Ram) की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) फरवरी में इस प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। रामबाग धाम के रामलीला मैदान में बनाई जा रही इस प्रतिमा में भगवान राम एक हाथ में धनुष पकड़े हुए और दूसरे हाथ से आशीर्वाद देते हुए दिखाई देंगे।ALSO READ: श्री रामजी ने भी उड़ाई थी पतंग, पढ़ें रोचक जानकारी
 
निर्माण 31 मई, 2023 से प्रतिदिन चल रहा :  रामबाग धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार फैंसी ने कहा कि भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण 31 मई, 2023 से प्रतिदिन चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा अब लगभग पूरी हो चुकी है, केवल पेंटिंग का काम बाकी है। फरवरी 2025 तक इसके पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है। रामबाग धाम ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार के.एस. ने मूर्ति की अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम की यह भव्य और दिव्य मूर्ति देश में अपनी तरह की सबसे ऊंची मूर्ति होगी।ALSO READ: अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की आज प्रथम वर्षगांठ, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर दिया संदेश
 
मूर्ति अनूठी, क्योंकि भगवान राम की निगाह नीचे की ओर :  उन्होंने कहा कि यह मूर्ति अनूठी है, क्योंकि भगवान राम की निगाह नीचे की ओर है, जो विनम्रता का प्रतीक है। वे एक हाथ में धनुष पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रहे हैं। मूर्ति के चारों ओर एक अशोक वाटिका है, साथ ही हनुमान और गरुड़ की मूर्तियां भी हैं। हमने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मूर्ति का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है और हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम जल्द ही होगा।ALSO READ: रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा इस ‍दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
 
निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपए खर्च :  रामबाग धाम में रामलीला परिषद के उपाध्यक्ष अमित कुमार अप्पू ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो हमने चंदौसी के रामबाग धाम में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित करने के बारे में सोचा। उन्होंने बताया कि अब तक निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रतिमा के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाया गया है ताकि श्रद्धालु भगवान राम की परिक्रमा कर सकें और उनके प्रति सम्मान प्रकट कर सकें। ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार प्रतिमा के बन जाने के बाद चंदौसी की आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

EC और बंगाल सरकार में ठनी, मुख्य सचिव को तलब कर दागी अधिकारियों को न हटाने पर मांगा स्पष्टीकरण

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

कौन हैं प्रेमानंद महाराज के पांच पांडव, कोई था सेना में अधिकारी तो कोई CA, लाखों की नौकरी छोड़ जुड़े भक्ति मार्ग से

युवा कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर BJP और EC के खिलाफ निकाला हल्ला बोल मार्च

1,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 2,000 की गिरावट, Gold ETF में निवेश में क्यों आ रही है गिरावट

अगला लेख