प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप में 'आप' के 6 नेताओं पर मुकदमा

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (12:33 IST)
बलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने, उन्हें धमकी देने और पुतला दहन करने के मामले में उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाने में आम आदमी पार्टी (आप) के 6 नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि गड़वार थाना प्रभारी राज कुमार सिंह की तहरीर पर गुरुवार रात गड़वार थाने में 'आप' के 6 नेताओं- विपिन तिवारी, राम दरस यादव (जिला उपाध्यक्ष), सत्येन्द्र वर्मा (क्षेत्रीय अध्यक्ष), उषा राय, अमर नाथ यादव और श्रवण विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 
सिंह की तहरीर के अनुसार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ कस्बे के गांधी आश्रम तिराहे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अपशब्द कहते हुए देख लेने की धमकी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका गया।
 
गड़वार थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मौके से 'आप' नेताओं की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दिल्ली में पहली बार लू का येलो अलर्ट जारी, जानें देश के अन्य भागों का मौसम

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं अन्नामलाई, दिया बड़ा बयान

टूटी सीट पर भड़का आप नेता का गुस्सा, एयर इंडिया ने दिया जवाब

LIVE: जापान और EU ने अमेरिका पर लगाया जवाबी टैरिफ, बढ़ा मंदी का खतरा

UP और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, नेपाल में भी कांपी धरती

अगला लेख