Hanuman Chalisa

एंबुलेंस ड्राइवर को नींद की झपकी, 7 लोगों की मौत, हादसे पर CM योगी ने किया जताया दुख

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 31 मई 2022 (11:02 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली में दिन निकलते ही फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की सड़क खून से लाल हो गई। यहां सड़क हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर को नींद झपकी आ गई, जिसके चलते एंबुलेंस डिवाइडर पार करके कैंटर से जा भिड़ी। हादसे के समय एंबुलेंस में 7 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह एंबुलेंस राममूर्ति अस्पताल की थी, जो दिल्ली से बरेली लिए आ रही थी।
 
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दु:ख व्यक्त किया है, दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। है।
 
हादसा बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के एनएच के संखा पुल के निकट हुआ है। मिली जानकारी कज मुताबिक राममूर्ति अस्पताल से एंबुलेंस दिल्ली जा रही थी, इसी दौरान एंबुलेंस के चालक को नींद आ गईऔर एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार रॉन्ग साइट में जाकर कैंटर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
हादसे की सूचना पर राहत दल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
 
ड्राइवर के नींद पर कंट्रोल न होने के कारण मंगलवार को सात लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई, मरने वालों में एंबुलेंस चालक भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के आगे से परखच्चे उड़ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। वही एंबुलेंस में सवार सात मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख