बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे 7 श्रद्धालुओं को बस ने कुचला

Webdunia
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (08:51 IST)
बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक लोमहर्षक हादसा हो गया है। यहां के नरोरा में गंगा के निकट गांधी घाट पर सड़क किनारे सो रहे 7 श्रद्धालुओं को बस ने कुचल दिया। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। इन मृतकों में 4 महिलाएं और 3 बच्चियां हैं। वैष्णोदेवी की यात्रा कर ये श्रद्धालु अपने घर हाथरस जनपद की ओर जा रहे थे।
ALSO READ: हरियाणा में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 की मौत
3 अक्टूबर को 56 श्रद्धालु वैष्णोदेवी की यात्रा पर गए थे। तीर्थयात्रियों की बस गुरुवार रात करीब 2.50 बजे हरिद्वार होते हुए नरोरा में गांधी घाट पर पहुंची थी। रात अधिक होने के कारण ये तीर्थयात्री मुरादाबाद हाईवे के निकट नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान की ओर जाने वाले खड़ंजा सो गए थे। इसी रात करीब 4 बजे एक अन्य बस ने इन सो रहे 7 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इससे काफी कोहराम मच गया।
 
सूचना मिलने पर थाना पुलिस सीओ डिबाई विक्रम सिंह, एसडीएम डिबाई संजय कुमार तुरंत मौके पर पहुंच गए। मृतकों के अन्य परिजनों को गांव में पुलिस द्वारा द्वारा दी गई। मृतकों के नाम फूलवती और उसकी बेटी शीला, शीला की बेटी योगिता, माला देवी और उसकी बेटी कल्पना तथा रेनू और रेनू की पुत्री संजना हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच कर कर्रवाई की जाएगी।
 
इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी बस ड्राइवर बस को वहीं छोड़कर वहां से फरार हो गया। दुर्घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फरार बस ड्राइवर की तलाश की जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख