बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (12:46 IST)
Badaun Crime News: उत्तरप्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले में 7 वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।
 
बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गई बच्ची अचानक लापता हो गई। उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे और रात में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में एक खंडहर मकान में मिला।ALSO READ: फ्रांस में 72 साल की महिला के साथ वर्षों तक सामूहिक बलात्कार कांड ने उजागर की पशुता
 
आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम के अलावा पुलिस के कई दल गठित किए गए और आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे बीनपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई है और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में मनोज नाम का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ALSO READ: ठाणे में नाबालिग से बार-बार बलात्कार, मई से रेप कर रहा था 28 वर्षीय आरोपी
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए रात में ही एसओजी समेत कई पुलिस दलों को लगाया गया था। रात में ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसके आधार पर आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।
 
सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस और आरोपी के बीच बीनपुर रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें मनोज नाम का कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: बंगाल के गवर्नर ने बलात्कार और हत्या की घटना को बताया सबसे शर्मनाक पल
 
उन्होंने बताया कि आरोपी जाने आलम ने एक खंडहर हो चुके मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब लड़की चिल्लाने लगी तो उसने पहले लड़की के सिर को दीवार पर कई बार मारा और फिर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
 
एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल पाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

मोदी की मां पर गरमाई बिहार की सियासत, क्या बोले तेजस्वी यादव

GST घटने से पूरा होगा घर बनाने का सपना, सीमेंट के साथ ही यह सामान भी हुआ सस्ता

GST में कटौती के फैसले से बाजार की बल्ले-बल्ले, फेस्टिव सीजन में होगी रौनक, CM ने बताया ऐतिहासिक

GST की दरों में कटौती पर CM धामी ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- यह ऐतिहासिक निर्णय है, इससे सभी को लाभ होगा

Punjab flood: नदियों की जमीन पर कब्ज़ा और बिल्डर माफिया के खेल ने तबाह किया पंजाब

अगला लेख