अखिलेश यादव से मिले AAP सांसद, UP के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (18:57 IST)
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य और उत्तरप्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।
 
सिंह ने बातचीत में अखिलेश से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई।
राज्य में विधानसभा चुनावों में चंद महीने बाकी रह गए हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी की अखिलेश से मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
 
इस सवाल पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो सकता है, सिंह ने कहा, "हम अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।"
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी राज्य के सियासी मैदान में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही है और विभिन्न मुद्दों पर राज्य की भाजपा नीत सरकार को घेर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक

जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

अनुराग ठाकुर के बयान पर राज्यसभा में बवाल, नाराज खरगे ने क्यों मांगा इस्तीफा?

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी

अगला लेख