Festival Posters

शिवसेना के नारे के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता हुआ साफ : आदित्य ठाकरे

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2022 (20:04 IST)
-वेबदुनिया टीम
अयोध्या। महारष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे अपने कई सहयोगियों के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने (शिवसेना ने) 2018 में नारा दिया था कि पहले मंदिर फिर सरकार। शिवसेना के नारे के बाद ही मंदिर निर्माण का रास्ता हुआ साफ हुआ था। 
 
ठाकरे ने कहा कि अयोध्या मे श्रीराम मंदिर का निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के लिए जगह के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी से बात करेंगे। आदित्य ने कहा कि अयोध्या हम राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि भक्त बनकर आए हैं। हमारी रामलला व हनुमान जी से यही प्रार्थना है कि हमारे हाथों से लोगों की अच्छी सेवा हो। यहां के लोगों के मन में ठाकरे परिवार और शिवसेना के लिए एक अलग भावना है, एक प्यार की भावना है और वही सब जगह दिख रही है।
जो वचन देते हैं वो पूरा करते हैं : उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुत्व साफ है। 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई', जो भी हम चुनाव में वचन देते हैं, वह सब पूरा करते हैं। चुनाव जीते या हारें लेकिन, हम अपना वचन पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात करेंगे और पत्र भी लिखेंगे कि यहां अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के लिए जगह दे। यहां महाराष्ट्र से बहुत तीर्थ यात्री आते हैं, उनके रहने के लिए हम यहां महाराष्ट्र सदन बनाना चाहते हैं।
 
अयोध्या पहुंचने के बाद सर्वप्रथम आदित्य ने अयोध्या जनपद स्थित रामनगर में इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए फिर शिवसेना महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय राउत व महाराष्ट्र के अन्य मंत्रियों व शिवसैनिकों के साथ राम जन्मभूमि स्थित श्री रामलला किए। इसके बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी पूजा-अर्चना की। ठाकरे ने सरयू के तट पर 1051 बत्ती की आरती की। आरती के उपरांत सवा क्विंटल दूध से मां सरयू का अभिषेक भी किया गया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

क्‍या संविधान से हटेंगे सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द, राज्यसभा में पेश हुआ बिल, BJP सांसद ने की यह मांग

अगला लेख