Biodata Maker

अयोध्या में दीपोत्सव पर अखिलेश का सवाल, दीये और मोमबत्ती पर खर्चा क्यों?

दिवाली से पहले अखिलेश यादव के बयान पर बवाल, इस तरह की दीपावली और क्रिसमस की तुलना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (08:24 IST)
Akhilesh Yadav Diwali 2025 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है? यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। अखिलेश के बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने उन्हें हिंदू विरोधी करार दिया। ALSO READ: Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय
 
लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मीडियाकर्मी ने अखिलेश यादव से कहा कि अयोध्या दीपोत्सव में इस बार दीये की जगह मोमबत्ती जलाई जाएगी और उसकी संख्या भी घट गई है, इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इस पर सपा नेता ने कहा कि मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर देना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में, क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं। और यह सिलसिला महीनों तक चलता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्ती पर क्यों खर्च करना और इतना क्यों दिमाग लगाना? हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? इसे हटा देना चाहिए। ALSO READ: सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड
 
किससे दिये खरीदेंगे अखिलेश : इस बीच अखिलेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि यूपी के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प उठाते हैं कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार उनके करोड़ों रूपए के दीए खरीदेगी, जिनसे उनकी इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे।

उन्होंने कहा कि आज की भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उप्र के प्रजापति समाज का हक़ मार रही है। हम चाहते हैं दीया भी उप्र का हो, बाती भी, तेल भी और रोशनी भी। भाजपा दीपोत्सव के ठेकों में उप्र के लोगों की उपेक्षा करके ‘दीया तले अंधेरा’ करने का पाप न करे। 
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दीपोत्सव के लिए सजी रामनगरी अयोध्या, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

बुनियादी जरूरतों के बिना मेडिकल स्टूडेंट कैसे बनें डॉक्टर?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

अगला लेख