सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पर अखिलेश का दावा, सपा राज में हो गया था तीन चौथाई काम

Webdunia
शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (12:32 IST)
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किए जाने से कुछ घंटे पहले शनिवार सुबह दावा किया कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम राज्य में पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो गया था।
 
यादव ने ट्वीट कर कहा कि सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। सपा का 2022 में फिर नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा!'
प्रधानमंत्री मोदी बलरामपुर में कुछ ही देर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपको जानकर हैरानी होगी कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पर 1978 में काम शुरू हुआ था लेकिन दशकों तक यह परियोजना कभी पूरी नहीं हुई। खर्च बढ़ गया और लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। जो परियोजना चार दशक से अधूरी थी, उसे चार साल में पूरा किया गया है।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा, 'जनविरोधी विपक्षी सरकारों की अकर्मण्यता के कारण विगत पांच दशकों से उत्तर प्रदेश में 18 कृषि कल्याणकारी परियोजनाएं लंबित थीं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान हित को समर्पित वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनमें से 17 परियोजनाओं को धरातल पर उतार दिया है। आभार प्रधानमंत्री जी!'
 
योगी ने एक अन्य ट्वीट किया, 'पांच नदियों 'घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा एवं रोहिणी' को जोड़ने वाली 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' की सबसे बड़ी परियोजना है। इस युगांतकारी सौगात हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

रेप का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना अदालत में रो पड़ा, न्यायाधीश से की कम सजा देने की अपील

खरगे का बड़ा आरोप, निर्वाचन आयोग पीएम मोदी के हाथों की कठपुतली

देर रात पार्टी में न जाएं, हो सकता है रेप, पोस्टर पर मचा बवाल

अगला लेख