अखिलेश का सवाल-क्या अब नाविकों का रोजगार भी छीनेगी भाजपा?

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (07:34 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में एमवी गंगा विलास क्रूज के लोकार्पण की तैयारी में जुटी सत्तारूढ़ भाजपा पर करारा हमला किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब भाजपा नाविकों का भी रोजगार छीनेगी? उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर धन कमाने की नीति निंदनीय है।

ALSO READ: 51 दिनों में तय करेगा 3,200 KM की दूरी, सबसे बड़े रिवर क्रूज पर क्या बोले पीएम मोदी
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, 'अब क्या भाजपा नाविकों का रोजगार भी छीनेगी। भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है; विलास-विहार के लिए नहीं। भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पायेगी।'
 
एमवी गंगा विलास 13 जनवरी को वाराणसी से रवाना होकर 51 दिनों में करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इस दौरान वह बांग्लादेश भी जाएगा और दोनों देशों की 27 नदी प्रणालियों को पार करेगा।
 
प्रधानमंत्री गाजीपुर जिले के सैदपुर, चोचकपुर और जमानिया में चार तथा बलिया जिले के कंसपुर में एक तैरते हुए सामुदायिक घाट का भी लोकार्पण करेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंंड और पश्चिम बंगाल में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की आजीविका को बेहतर करने लिए 60 से ज्यादा सामुदायिक घाट बनाए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख