Hanuman Chalisa

नोटबंदी के 8 साल : अखिलेश ने साधा BJP पर निशाना, कहा एक पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (15:43 IST)
8 years of demonetisation: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नोटबंदी (demonetisation) के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए लखनऊ में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में इसके नाम पर एक पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा।ALSO READ: UP : उपचुनाव की तारीख बढ़ाने पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे...
 
एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा। आज नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक 1 दिन पहले ही कल रुपया, डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है कि क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से?
 
रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा : उन्होंने कहा कि अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया, डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर 'रिकॉर्डतोड़' नहीं गिरा है बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। यादव ने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!ALSO READ: अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है
 
8 नवंबर 2016 को हुई थी 500 और 1000 रुपए की नोटबंदी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए। सरकार ने तब ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

अगला लेख