सफ़र में सांड तो मिलेंगे... जो चल सको तो चलो…

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (13:10 IST)
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्‍वीट किया है, जिसमें सड़क पर वाहनों के बीच एक सांड दिखाई दे रहा है। इस सांड के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ता है। 
 
अखिलेश ने अपने ट्‍वीट के साथ 2 पंक्तियां भी लिखी हैं-  सफ़र में साँड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो… बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो! ये पंक्तियां निदा फाजली की रचना सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो...से प्रेरित हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनाव में सांड समेत अन्य आवारा पशु चुनावी मुद्दा बने थे। स्वयं अखिलेश यादव की पार्टी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन चुनाव में सफलता नहीं मिली।
<

सफ़र में साँड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो…
बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो! pic.twitter.com/ZunRV6qlPa

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 16, 2022 >
अखिलेश के ट्‍वीट के जवाब में सर्व समाज नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- माननीय अखिलेश यादव जी मेरी आपसे यही हाथ जोड़कर अपील है अब रोड पर उतरने का आदेश दीजिए। जिस तरीके से सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है इसके लिए आवाज उठानी पड़ेगी रोड पर उतरकर।
 
एक अन्य ट्‍वीट में सुधारकर पांडेय ने लिखा- यूपी में सफर बहुत बढ़िया है अखिलेश जी। लोकतांत्रिक सरकार है न कि वंशवादी। जनमानस में बढ़ती जागरूकता का आकलन करें तो लोग वंशवादी पार्टियां नहीं चाहते हैं। आगामी दशक तक वंशवादी दलों को नकार दिया जाएगा। वंशवादी पार्टियां जातिवाद के कारण जिंदा हैं। जागरूक वोटर जाति नहीं देखता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

5 स्मार्ट तरीके जिनसे बचा सकते हैं किराने की खरीदारी में ढेर सारा पैसा, जानिए कैसे करें मनी सेविंग शॉपिंग

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

प्रदेश के 16 जिलों में नर्मदा परिक्रमा पथ की 1000 एकड़ भूमि पर लगाएं जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

अगला लेख