अखिलेश यादव बोले- UP ईज ऑफ डूइंग क्राइम में बन गया नंबर वन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (17:16 IST)
Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि उप्र अब ईज ऑफ डूइंग क्राइम में नंबर-वन बन गया है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने क्रमवार पोस्ट में लखनऊ और सहारनपुर में चोरी और लूट (Theft and robbery) की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उप्र अब इज ऑफ डूइंग क्राइम में हुआ नंबर एक।
 
बैंक में बड़े पैमाने पर हुई चोरी : इसी पोस्ट में यादव ने उप्र की राजधानी के चिनहट इलाके में एक बैंक में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई चोरी की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि आज का एपिसोड... लखनऊ का ओवरसीज बैंक, जहां लॉकर काटकर बहुमूल्य सम्पदा चोरी हुई। कल सहारनपुर में बैंक लुटा था। यादव ने एक अलग पोस्ट में चोरी का सहारनपुर का वीडियो साझा किया।
ALSO READ: क्या जुमला है एक देश एक कर, क्या बोले अखिलेश यादव?
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट : लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में कुछ लॉकर टूटे हुए पाए गए और उनमें से सामान गायब था। चोरी लखनऊ के मटियारी स्थित शाखा में हुई। बैंक प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें आशंका है कि चोरों ने बैंक की खाली जमीन वाली दीवार में छेद करके इमारत के अंदर चोरी की। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि इस काम में 4 लोग शामिल हैं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख