अखिलेश यादव बोले, सरदार ने देश की एकता के लिए लगाई थी RSS पर पाबंदी

अवनीश कुमार
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (19:28 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि जहां उन्होंने देश की एकता के लिए कदम उठाये थे वहीं सामाजिक सौहार्द के लिए आरएसएस पर पाबंदी लगाने का काम किया था।
 
अखिलेश ने कहा कि आज आवश्यकता फिर ऐसे नेता की है जो आरएसएस की भड़काऊ विचारधारा पर रोक लगा सके। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में राम राज्य नहीं नाथूराम राज्य चला रही हैं।
 
सपा प्रमुख ने कहा कि आरएसएस नफरत और समाज बंटवारे का विचार फैलाती है उस पर फिर पाबंदी लगनी चाहिए। उन्होंने कहा की नागरिकों को उनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यूपी 100 की व्यवस्था तहस-नहस कर दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा की सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया है। प्रदेश का किसान कर्ज से लदा है, फांसी लगाकर जान दे रहा है। नौजवान का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया है। आज लोकतंत्र पर चैतरफा हमला हो रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की रचनात्मक और सार्थक भूमिका को भी सत्तादल कुचलना चाहता है। भाजपा राज में बेटियों और महिलाओं के उत्पीड़न, अत्याचार की पराकाष्ठा है।
 
भाजपा सरकार न्याय के रास्ते से विरत हो गई है। फर्जी झूठे केसों में नौजवानों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है। समाज में विषमता और नफरत फैलाई जा रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख