Hanuman Chalisa

अयोध्या दंगों के सभी आरोपी बरी, सभी गवाह अपने बयान से मुकरे

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (23:12 IST)
अयोध्या (यूपी)। अयोध्या की जिला अदालत ने 2012 में हुए सांप्रदायिक दंगों के सभी 14 आरोपियों को मंगलवार को बरी कर दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि फैजाबाद के जिलाध्यक्ष संजीव फौजदार की अदालत ने अक्टूबर 2012 में दुर्गा पूजा के जुलूस के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों के सभी आरोपियों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इस मामले में सभी गवाह अपने बयान से मुकर गए।
 
तिवारी ने कहा कि मामले के सभी गवाह मुकर गए और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई सुबूत पेश करने में असफल रही इसलिए अदालत ने सभी 14 आरोपियों को बरी कर दिया। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर 2012 की शाम को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा देवी दुर्गा की मूर्तियों को तोड़े जाने की अफवाह के बाद दंगा भड़क गया था। हिंसक भीड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों को निशाना बनाया। दंगों में दर्जनों दुकानों और घरों को जला दिया गया और लूट लिया गया।
 
दुर्गा पूजा जुलूस का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल कर रहे थे, जो उस वक्त अयोध्या-फैजाबाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष थे। उस समय समाजवादी पार्टी सत्ता में थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। भीड़ ने पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था और पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
सपा नेता तेजनारायण उर्फ ​​पवन पांडे 2012 में अयोध्या से सपा विधायक के रूप में चुनाव जीते थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख