Hanuman Chalisa

बलिया में एंबुलेंस चालक ने मरीज को लगाया इंजेक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (11:44 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया में स्थित जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (ICU) में एक एंबुलेंस चालक ने मरीज को इंजेक्शन लगा दिया। घटना का वीडियो सार्वजनिक होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले में दोषी चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
 
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष का एक वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसमें एंबुलेंस चालक एक रोगी को इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
 
सीएमएस ने बताया कि वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिया तथा आपातकालीन चिकित्सा कक्ष के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से लेकर कक्ष में कार्यरत चिकित्सक व अन्य चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की है।
 
सीएमएस ने बताया कि 23 नवंबर की रात में हुई इस घटना के बाद सभी चिकित्सा कर्मियों को नोटिस जारी कर तत्काल जवाब मांगा गया है। इस मामले में दोषी चिकित्साकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का इस्तीफा, अमेरिका के साथ शांति वार्ता को लग सकता है झटका?

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ

अगला लेख