आदित्यनाथ पर अंसारी का आरोप, अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले रहे

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (12:41 IST)
बलिया (यूपी)। बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सौहार्द को 'मटियामेट' कर देश को 5 दशक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार उत्तरप्रदेश को 4 हिस्सों में बांट देगी।
 
बलिया जिले के बिल्थरारोड में शुक्रवार की शाम को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गाजीपुर से बसपा के सांसद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वे अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे स्वयं वापस लेकर 'मिस्टर क्लीन' बन रहे हैं।

ALSO READ: योगी का ऐलान, अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
 
अंसारी ने कहा कि योगीजी बोलते हैं कि उनकी सरकार में माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, लेकिन खुद अपने और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर दर्ज मुकदमों को वापस ले रहे हैं। यह सामाजिक व संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख