UP : अनुप्रिया पटेल ने महिलाओं को पढ़ाया सशक्तिकरण का पाठ

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (23:44 IST)
मिर्जापुर की सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए एक ऐसा बयान दे दिया, जो आज चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा कि वे आधी आबादी को न्याय दिलाने की पक्षधर है। इसलिए जिन महिलाओं को आए दिन पुरुषों से यह सुनने को मिलता है कि तुम्हें रोटी बनाने के सिवा आता क्या है? ऐसे पुरुषों को जबाव देते हुए कह देना कि आज से ये मोर्चा आप संभालें। 
ALSO READ: जमीयत ने कहा- 'सर तन से जुदा' मुस्लिमों का नारा नहीं, मॉब लिंचिंग पर जताई चिंता
शनिवार को मिर्जापुर जनपद के कैतहल यूनिटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का 2 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल महिलाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराने के लिए पहुंची। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पुरुषों को गरम-गरम रोटियां खाने का बहुत शौक होता है। जो पुरुष महिलाओं के हाथों से बनी गरम रोटी खाते है, वही पुरुष आवेश में महिलाओं से यह कह देते है हैं कि तुम्हें रोटी बनाने के सिवा आता क्या है।
अनुप्रिया ने महिलाओं से कहा कि जब अगली बार कोई पुरुष आपसे कहे रोटी बनाने के सिवा आता ही क्या है, तो इतना कह देना कि आज से ये मोर्चा आप संभालेंगे, तभी आधी आबादी के साथ न्याय होगा। कार्यक्रम में बैठे जो पुरुष महिला न्याय के पक्षधर है, पुरुषों को चकला-बेलन संभालने प्रस्ताव का समर्थन करें।  उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह बात सभी पुरुषों पर लागू नहीं होती है, बल्कि उन्हीं पुरुषों के लिए है जो स्त्री की अहमियत को नहीं समझते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख