shiv chalisa

यूपी में 6 जगह नौकरी कर रहा था एक शख्स, सीएम योगी ने उठाए सवाल, शुरू हुई जांच

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (13:02 IST)
Arpit Singh X Ray Technician Scam : उत्तर प्रदेश में अर्पित सिंह नाम से एक व्यक्ति ने 6 जिलों में एक्स-रे टेक्नीशियन की नौकरी की और वेतन उठाया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस सवाल उठाए। लखनऊ के वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कनिष्ठ सहायक और एक्स-रे टेक्नीशियनों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस मामले को उजागर किया था। उन्होंने कहा था कि किस तरह की भर्तियां होती थीं? हमें कई भर्तियां सीबीआई को सौंपनी पड़ीं। अब आप देख रहे हैं कि एक व्यक्ति 8-8 जगहों पर अपनी नियुक्ति करवाकर वेतन ले रहा था। जब जांच हुई तो यह मामला सामने आया। इसके कुछ ही घंटों बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। 
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निदेशक (पराचिकित्सा) डॉ. रंजना खरे ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अर्पित सिंह नामक अभ्यर्थी बनकर नौकरी हासिल की। अर्पित का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2016 में घोषित भर्ती सूची में क्रमांक 80 पर था। 
 
धोखाधड़ी के परिणामस्वरूप बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में नियुक्तियां हुईं, इनमें आरोपी 2016 से वेतन प्राप्त कर रहे थे और राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे थे। धोखाधड़ी और जालसाजी के इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अगला लेख