Biodata Maker

मोदी योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर दिव्य स्वरूप में उभरी अयोध्या

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन, अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (19:50 IST)
Tripura Chief Minister Manik Saha in Ayodhya: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दर्शन कर देश-प्रदेश की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संकटमोचक बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
अयोध्या आगमन पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साहा ने अयोध्या के तीर्थक्षेत्र के बदलते स्वरूप और तीव्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आज एक नए, भव्य और दिव्य स्वरूप में विश्व पटल पर उभर रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्जागरण भी है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा का अयोध्या आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। अयोध्या आज विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और यह श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध का भारत पर क्या होगा असर

ट्रायल सफल, दिल्ली में 29 को होगी कृत्रिम वर्षा, जानिए कैसे होती है क्लाउड सीडिंग

उमर अब्दुल्ला की हुंकार, कहा- नेशनल कांफ्रेंस सभी 4 राज्यसभा सीटें जीतेगी

ICJ : इसराइल, क़ाबिज़ फिलिस्तीनी क्षेत्र में सहायता पहुंचने देने के लिए बाध्य

महागठबंधन CM फेस बनते ही विरोधियों के निशाने पर आए तेजस्वी यादव

अगला लेख