Hanuman Chalisa

दीपोत्सव पर 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम की पैड़ी

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (10:47 IST)
Ayodhya news in hindi: अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को 24 लाख दीये जलाए जाएंगे। दीपावली की पूर्व संध्या से यहां ‘लाइट एंड साउंड’ शो का आयोजन भी होगा।
 
जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार, आगामी 11 नवंबर को सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अयोध्या में 11 नवंबर से राम की पैड़ी पर रोजाना एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। हर दिन 2 शो होंगे।
 
लाइट एंड साउंड शो के आयोजन की जिम्मेदारी सरकारी एजेंसी - उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दी गई है। इसके लिए लगभग 65 फीट ऊंचाई के दो स्टील कॉलम खड़े किए जाएंगे और बीच में एक पर्दा लगाया जाएगा।
 
कुमार ने बताया कि राम की पैड़ी में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। इस शो में सरयू आरती के बाद रामायण पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। लाइट एंड साउंड शो का यह कार्यक्रम शाम को 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। यह सभी के लिए निःशुल्क होगा।
 
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में दीपोत्सव की परंपरा वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ शुरू हुई थी। उस साल 51,000 दीयों से शुरुआत करके 2019 में यह संख्या 4.10 लाख, 2020 में छह लाख से अधिक और 2021 में नौ लाख के कीर्तिमानी स्तर से अधिक हो गई। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
 
वर्ष 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए, लेकिन ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने केवल उन दीयों को ही गिना जो पांच मिनट या उससे अधिक समय तक जलते रहे। इस तरह 15.76 दीयों का रिकॉर्ड बना। अक्टूबर में हुए पिछले दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख