Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश: बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Webdunia
मंगलवार, 13 मई 2025 (15:20 IST)
Uttar Pradesh news in hindi : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहले बड़ा मंगल के अवसर पर मंगलवार से भंडारे आयोजित करने का दौर शुरू हो गया और शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलीगंज से हजरतगंज और अमीनाबाद से विश्वविद्यालय मार्ग तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान का दर्शन करने पहुंचे।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा मंगल के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ की सभी को हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि संकटमोचक, अतुलित बल के स्वामी केसरीनंदन सभी को साहस, भक्ति और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है। जय बजरंगबली।
 
 
ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को बड़ा मंगल के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं।'
 
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा कि बड़ा मंगल, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बड़ा मंगल के दिन ही भगवान हनुमान का पहली बार श्रीराम से मिलन हुआ था। इस साल बड़ा मंगल उत्सव 13 मई से शुरू होकर पांच मंगलवार तक मनाया जाएगा।
 
लखनऊ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'कई किंवदंतियां में से एक में कहा जाता है कि नवाब वाजिद अली शाह की दादी आलिया बेगम बहुत बीमार पड़ गई थी और इससे उबरने के लिए उन्होंने मंदिर में दुआ मांगी थी थीं। ठीक होने के बाद उन्होंने यहां बहुत बड़ा उत्सव मनाया, लाखों की खैरात बांटी, और तभी से मेले की परम्परा चालू हो गई।'
 
बड़ा मंगल के ऐतिहासिक महत्व को समझाते हुए लखनऊ के ज्योतिषी त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि अलीगंज का हनुमान मंदिर नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी और नवाब वाजिद अली शाह की दादी आलिया बेगम की चिरस्थायी विरासत का प्रमाण है। यह मंदिर सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक है और ज्येष्ठ माह में प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न धर्मों के भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
 
ज्योतिषी त्रिलोकीनाथ सिंह का अलीगंज में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के समीप कार्यालय है और वह भी भंडारे का आयोजन करते हैं। लखनऊ नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रांजल दीक्षित ने बताया कि लखनऊ में विभिन्न संगठनों द्वारा 400 से अधिक भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक SBI! लोगों पर क्या होगा असर?

गुजरात के राजकोट में भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, इन जिलों में आज बरसेंगे बादल

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएगी CBI, सरकार ने दी सहमति, समर्थ की जमानत पर फैसला आज

लखनऊ के कांसमंडी किले में नमाज पर बवाल: पासी समाज का दावा- 'यह महाराजा कंस का किला और शिव मंदिर है', CM योगी को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अगला लेख