Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, बहराइच में 1 और आदमखोर भेड़िया पकड़ाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (08:23 IST)
bahraich news in hindi : उत्तर प्रदेश के बहराइच में वन विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता लगी जब एक आदमखोर भेड़िए को पकड़ लिया गया। अब तक यहां से 5 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। 1 और भेड़िये की तलाश जारी है। ALSO READ: Operation Bhediya : 18 शूटर, 165 वनकर्मी, 50 दिन बीतने के बाद भी बहराइच में क्यों सफल नहीं हो पा रहा है ऑपरेशन भेड़िया
 
बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, आदमखोर भेड़ियों के झुंड में शामिल एक भेड़िए को आज तड़के करीब चार बजे घाघरा नदी के पास हरबंसपुर गांव के नजदीक पकड़ा गया। यह पिछले करीब डेढ़ महीने से महसी तहसील के 50 गांव में आतंक का पर्याय बने छह भेड़ियों के झुंड का पांचवां सदस्य है। अब इस झुंड का आखिरी भेड़िया बचा रह गया है, जो लंगड़ा है तथा उम्मीद है कि उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि करीब एक या डेढ़ घंटे में इस भेड़िया को पकड़ा गया। इसे बिना ड्रोन की मदद से पकड़ा गया है क्योंकि ड्रोन देखकर भेड़िया भाग जाते थे। अभी एक भेड़िया बचा है उससे भी पकड़ने का प्रयास जारी है।
<

#WATCH | Uttar Pradesh: Amid a wolf terror in Bahraich, the fifth wolf has been captured by Forest Department this morning. One more wolf remains to be caught. pic.twitter.com/arjULYQqNU

— ANI (@ANI) September 10, 2024 >उल्लेखनीय है कि बहराइच की महसी तहसील में पिछले 50 दिनों से भेड़ियों का आतंक जारी है। ये भेड़िये अब तक 8 लोगों की जान ले चुके है जबकि 20 लोगों को घायल कर चुके हैं। वन विभाग के 165 कर्मियों व 18 शूटरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। 
 
भेड़िया प्रभावित गांवों के 120 घरों में दरवाजे लग चुके हैं, 300 से अधिक घरों को दरवाजे लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। कुछ इलाकों में सोलर लाइटें लग चुकी हैं कुछ क्षेत्रों में इस पर काम चल रहा है। 
 
पगमार्क (पैरों के निशानों) के आधार पर भेड़ियों की तलाशी की जा रही है। लोगों की भीड़ से अभियान में बाधा आ रही है। भेड़ियों की संख्या को लेकर भी मतभेद दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग का दावा है कि यहां 6 भेड़ियों का दल आतंक मचा रहा था जिसमें से 5 गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ियों की संख्‍या ज्यादा हो सकती है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य

Weather Update : आसमान से बरस रही आग! 49.6 डिग्री के साथ कोविलंगुलम सबसे गर्म, IMD ने जारी किया भीषण लू का रेड अलर्ट

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

अगला लेख