बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब का एनकाउंटर, रामगोपाल मिश्रा को मारी थी गोली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (15:26 IST)
Bahraich news in hindi : उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बहराइच हिंसा के आरोपियों सरफराज और तालिब का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में सरफराज और तालिब को लगी गोली लगी है। दोनों घायल हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि अब्दुल हमीद समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। सरफराज पर आरोप है कि उसने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या की थी। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस पर पहले गोलियां चलाई जवाबी कार्रवाई में दोनों को पुलिस ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घायल है। 
 
 
55 संदिग्ध गिरफ्तार : इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
 
इंटरनेट बहाल : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से बंद इंटरनेट सेवा चार दिन बाद गुरुवार को बहाल कर दी गई और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। स्थानीय अधिकारी हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं और निवासियों से सांप्रदायिक सद्भाव को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। ALSO READ: बहराइच में 4 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, पुलिस ने की अफवाहों से बचने की अपील
 
क्या कहती है रामगोपाल की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट : 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की मौत सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। मिश्रा के शरीर पर 25 से 30 छर्रे लगे थे और उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। रिपोर्ट से पता चला कि बाईं आंख के आसपास और पैर के नाखूनों पर गंभीर चोट के निशान थे।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

अगला लेख