Biodata Maker

बहराइच में भेड़िए का 2 लोगों पर हमला, ग्रामीणों ने जानवर को मार गिराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 अक्टूबर 2025 (10:58 IST)
Bahraich Wolf news in hindi : उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर रात उसने 2 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी भेड़िए पर हमला कर उसे मार गिराया।
 
रामगांव थाना क्षेत्र के टेड्या गांव में भेड़िया ने एक युवक और युवती पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों की पहचान टेडिया गांव निवासी रामकुमार (40) पुत्र परदेशी और सुशीला (21) पुत्री गोपाल के रूप में हुई है। उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इससे पहले 2 अक्टूबर को बहराइच के ही ग्राम गंडारा में भेड़िये ने 3 बच्चों समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया।
 
लगातार हो रहे भेड़िए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। यह खूंखार भेड़िया अब तक 6 लोगों की जान ले चुका है जबकि 20 अन्य घायल है। भेड़िए की दहशत की वजह से बच्चों और बुर्जुगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनावों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग कर रहा प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG Crisis : एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम, पढ़िए क्या है नया आदेश

खाड़ी में युद्ध के बीच कैसे सुरक्षित है भारत की गैस सप्लाई? PM मोदी की 'ग्लोबल पहुंच' का कमाल

अगला लेख