Hanuman Chalisa

कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य राम मंदिर की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अवनीश कुमार
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (10:21 IST)
अयोध्या। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन अयोध्या के सरयू घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण को जल्द से जल्द स्वरूप देने की बात कही।
 
कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने आए कई श्रद्धालुओं ने इच्छा जाहिर की कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का बनने का रास्ता साफ हुआ है, इसलिए सरकार को चाहिए प्रभु राम का मंदिर ऐसा बने जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हो।
कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर वेबदुनिया संवाददाता से बातचीत करते हुए अयोध्या के एसएसपी ने बताया कि श्रद्धालुओ की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
 
सुरक्षा की दृष्टि से घाट व मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद का यह पहला स्नान है इसलिए कड़ी सुरक्षा की गई है। आईडी चेक कर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है।
 
अयोध्या के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाहर से आए श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद की जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

भीषण धन कटौती से लड़खड़ा रही वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली, WHO ने दी चेतावनी

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

India-US ट्रेड डील, 50 से 18% पर आया टैरिफ, PM मोदी से ट्रंप की फोन पर बात और डन हो गई

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भीकुंड वेटलैंड में भव्य आयोजन, 30 हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति, 1633 कछुआ शावकों का गंगा में पुनर्वास

LIVE: स्पीकर की ओर पेपर फेंकने वाले 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाई स्थगित

अगला लेख