Hanuman Chalisa

गैंगस्टर विकास दुबे को बड़ा झटका, एक साथी मुठभेड़ में ढेर, दूसरा गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (09:59 IST)
कानपुर (उत्तरप्रदेश)। बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे और उसके गिरोह के खिलाफ जारी अभियान के तहत बुधवार को चौबेपुर इलाके में दुबे के एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
 
चौबेपुर के थानाध्यक्ष केएम राय ने बताया कि विकास दुबे का साथी श्याम बाजपेई चौबेपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसके सिर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है।
ALSO READ: बड़ी खबर, विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मुठभेड़ में ढेर, बिकरू में पुलिसकर्मियों पर चलाई थीं गोलियां
बाजपेई गत 2-3 जुलाई की मध्यरात्रि को गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने बिकरू गांव गए पुलिस दल पर हमले में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था। इस मामले में पुलिस को मिली यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले बुधवार सुबह विकास दुबे का करीबी साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा

अगला लेख