बिकरू कांड : विकास दुबे की पत्नी ऋचा से ED ने की 7 घंटे की पूछताछ

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (00:24 IST)
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की।
 
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि हजरतगंज स्थित ईडी के दफ्तर में तलब की गई ऋचा दो पुत्रों के साथ पहुंची थी जहां ईडी के अधिकारियों ने उससे विकास दुबे के बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन, उसकी चल-अचल संपत्तियों, आय और कारोबार को लेकर सवाल-जवाब किए।
 
उन्होंने बताया कि ईडी ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास की पत्नी से जय वाजपेयी के साथ हुए लेन-देन को लेकर कई सवाल किए गए। कई सवाल पर वह जानकारी न होने का हवाला देकर सवालों से बचती रही। ईडी ने ऋचा के बयान दर्ज किए हैं, जिसके आधार पर अब आगे की छानबीन की जाएगी। ईडी जल्द विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी समेत कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की भी तैयारी कर रही है।
 
गौरतलब है कि ईडी ने सितंबर माह में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने बिकरू कांड में दर्ज कराई गईं एफआइआर को अपने केस का आधार बनाया था। ईडी जय वाजपेयी समेत करीब 36 आरोपितों के विरुद्ध काली कमाई से जुटाई गई संपत्तियों की जांच कर रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख