Hanuman Chalisa

एक किलोमीटर के दायरे में अंडे और चिकन बेचा तो होगी जेल

अवनीश कुमार
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (14:18 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर प्राणी उद्यान में मृत हुए 4 पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ प्राणी उद्यान प्रशासन बेहद सतर्क है। प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू की पुष्टि के ठीक बाद दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। वहीं, जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाते हुए 1 किलोमीटर के दायरे में अंडे व चिकन बेचने पर पाबंदी लगा दी है। 
 
धारा 144 का कड़ाई से पालन कराने के लिए अब पुलिस प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कड़े निर्देश दिए हैं और कहा कि अगर अंडे व चिकन की बिक्री करते हुए कोई भी पाया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए जेल भेज दिया जाएगा।
 
1 किलोमीटर में पुलिस का सख्त पहरा है : जिला प्रशासन के सख्त रुख के बाद अब पुलिस प्रशासन ने भी बर्ड फ्लू को रोकने के लिए प्राणी उद्यान के 1 किलोमीटर के दायरे में सख्त पहरा लगा दिया है। 1 किलोमीटर के दायरे में अंडे के ठेले से लेकर बड़ी दुकानें तक बंद कराने के लिए लगातार पुलिस सड़कों पर घूम रही है और वहीं 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी चिकन शॉप को बंद करने को लेकर पुलिस द्वारा धारा 144 की सूचना चस्पा कर दी गई है। चिकन शॉप के मालिकों को अग्रिम आदेश तक दुकानें नहीं खोलने की हिदायत दी गई है।
 
क्या बोले अधिकारी : एडीएम सिटी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्राणी उद्यान के आसपास के सभी चिकन शॉप और अंडे के दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया गया है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
गौरतलब है कि 5 जनवरी को दो मुर्गी और दो तोते की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद प्राणी उद्यान ने मौत के कारण जानने के लिए चारों पक्षों के सैंपल भोपाल के रिसर्च सेंटर भेजे थे। जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्राणी उद्यान में हड़कंप मच गया था। पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा के लिए दवाई के छिड़काव के साथ साफ सफाई का कार्य जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख