अखिलेश के टीके पर दिए बयान को भाजपा ने बताया वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान

Webdunia
शनिवार, 2 जनवरी 2021 (21:47 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को नि:शुल्क टीका लगेगा। उनके इस बयान पर भाजपा सरकार और संगठन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान बताया है।
ALSO READ: अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे BJP का Corona Vaccine
यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी। वह भी भाजपा लगाएगी, उसका भरोसा करूं मैं? अरे जाओ भई, अपनी सरकार आएगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी। हम भाजपा का टीका नहीं लगवा सकते। इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को टीका पर भरोसा नहीं है और यह देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है।
ALSO READ: 'किसान दिवस' पर उत्सव मनाने के बजाय प्रदर्शन करने को मजबूर हैं कृषक : अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादवजी को टीका पर भरोसा नहीं है और उत्तरप्रदेश वासियों को उन पर (अखिलेश यादव) पर भरोसा नहीं है। उनका टीके पर सवाल उठाना हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफी माननी चाहिए। जो मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो, उसे इस प्रकार का बयान देने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए।
 
इसी घटनाक्रम में शनिवार शाम करीब 7 बजे यादव ने ट्वीट किया कि हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है, पर भाजपा की ताला-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच और भाजपा सरकार की वैक्‍सीन लगवाने की उस चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोना काल में ठप-सी पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार नि:शुल्क टीका लगवाएगी।
 
उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव को टैग करते हुए ट्वीट किया कि भ्रष्‍टाचार और गुंडाराज को समाप्‍त करने के लिए भाजपा की वैक्‍सीन कारगर साबित हुई है। आप कौन-सी वैक्‍सीन की बात कर रहे हैं अखिलेश यादवजी? भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉक्‍टर चंद्रमोहन ने भी सपा अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए उनसे बयान वापस लेने की मांग करते कहा कि टीका पार्टी का नहीं, देश का है, वैज्ञानिकों के सपनों का है। अखिलेश यादव के मुंगेरीलाल के सपने कभी पूरे नहीं होंगे, क्‍योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख