रीता बहुगुणा के घर में आग लगाने के आरोपी जितेंद्र सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, 4 अगस्त को BSP छोड़कर आए थे

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (22:44 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को पार्टी में शामिल करने के एक सप्ताह के भीतर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की पार्टी सदस्यता निरस्त कर दी है। पूर्व विधायक बबलू 4 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे। उनको पार्टी में शामिल करने पर भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आपत्ति की थी।

ALSO READ: UP : ब्राह्मण समाज BSP के साथ, 2022 में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे भाजपा को : सतीशचंद्र मिश्रा
 
मंगलवार को भाजपा मुख्यालय से जारी बयान में पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की पार्टी से सदस्यता निरस्त कर दी है। फोन पर पूछे जाने पर हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके (बबलू) मामले की जांच होगी और सभी पक्षों पर विचार-विमर्श के बाद उनकी सदस्यता पर निर्णय किया जाएगा। आज सभी पक्षों के अवलोकन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने यह फैसला किया।

ALSO READ: भाजपा सांसद का दावा, पूर्वी लद्दाख में LAC के पास गरुड़ कमांडो तैनात
 
गौरतलब है कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में आग लगाने के मामले में आरोपी रहे बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू 4 अगस्‍त को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। जितेंद्र सिंह का नाम उत्तरप्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में वर्ष 2009 में आग लगाने के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल रहा है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष की हत्या
 
उनके भाजपा में शामिल होने पर जोशी ने कहा था 'जितेंद्र सिंह बबलू के पार्टी में शामिल होने के समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने 2009 में, जिस समय मैं मुरादाबाद जेल में बंद थी, उस समय सरोजनी नायडू मार्ग, लखनऊ स्थित मेरे निवास को आग लगाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पूरे भारत में टेलीविजन पर वह दिखाई दिए थे तथा तहकीकात में वह आरोपी पाए गए थे।'
 
उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उन्होंने यह तथ्य पार्टी से छिपाकर भाजपा की सदस्यता प्राप्त की है। मैं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी सदस्यता निरस्त करने की बात करूंगी। लखनऊ स्थित जोशी के घर में आगजनी की घटना के समय मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। बसपा समर्थकों ने जोशी पर बसपा प्रमुख के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। 4 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर जितेन्द्र कुमार सिंह (अयोध्या) को भाजपा परिवार में शामिल कराया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल पंप मैनेजर ने बोतल में नहीं दिया पेट्रोल, बाइक सवार ने गोली मारकर ली जान

चीन से डरे ट्रंप, जिनपिंग को बताया स्मार्ट आदमी, बातचीत को भी तैयार

बिहार के खगड़िया में जद(यू) विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

यूपी का मौसम खराब, बेमौसम बारिश के बाद गिरी बिजली, क्या बोले CM योगी?

अमेरिका ने ईरान को दी परमाणु हथियार कार्यक्रम छोड़ने नहीं तो परिणाम भुगतने की चेतावनी

अगला लेख