BJP को UP में हर सीट पर होगा 2.5 लाख वोटों का नुकसान, पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होना शॉकिंग न्यूज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (23:09 IST)
UP Police Constable recruitment exam  : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होना ‘भाजपा के लिए चौंकाने वाली खबर’’ है क्योंकि वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे युवा अब पार्टी को सत्ता से हटा देंगे।
ALSO READ: CM योगी के फ्लीट के आगे चल रही एंटी डेमो गाड़ी का एक्सीडेंट, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, 5 पुलिसकर्मी और 6 सिविलियन घायल
लखनऊ में सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि परीक्षा रद्द होना ‘ब्रेकिंग न्यूज’ हो सकती है, लेकिन यह भाजपा के लिए चौंकाने वाली (शॉकिंग न्यूज) खबर है क्योंकि उसे उप्र के हर निर्वाचन क्षेत्र में 2.5 लाख से अधिक वोटों का नुकसान हुआ है। 
 
अपने दावे को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अगर 60 लाख उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और हम उनके माता-पिता पर भी विचार करें तो यह संख्या 1.8 करोड़ हो जाती है। इसका मतलब है कि उप्र के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रत्येक में लगभग 2.5 लाख लोग भाजपा के खिलाफ वोट करने जा रहे हैं।
यादव ने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि उसने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 2.5 लाख वोट खो दिए हैं और जो युवा वर्षों से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे अब भाजपा को राज्य से हटा देंगे।
ALSO READ: कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में मृतकों की संख्या 24 पहुंची, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख
उत्तरप्रदेश सरकार ने प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद हाल में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शनिवार को रद्द कर दी और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया।
 
राज्य सरकार ने विशेष कार्य बल (STF) द्वारा आरोपों की जांच की भी घोषणा की। 17 और 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा में राज्य भर में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
 
आत्महत्या का जिक्र : यादव ने कन्नौज जिले के 28 वर्षीय बेरोजगार युवा ब्रजेश पाल की आत्महत्या का भी जिक्र किया, जिसने अपने सभी शिक्षा प्रमाणपत्र जला दिए और शुक्रवार को यहां भूड़पुरवा इलाके में अपने घर में फांसी लगा ली थी।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां से लड़ेंगे लोकसभा 2024 का चुनाव?
अपने सुसाइड नोट में, पाल ने इस कदम के पीछे बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया था। पाल ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनकी आधी जिंदगी पढ़ाई में गुजर गई।
 
पाल ने अपने नोट में कहा था कि अब मैं परेशान हूं। जब नौकरी नहीं मिल सकती तो डिग्री का क्या फायदा।
 
पाल के पिता दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं और उनके पास गांव में चार बीघा जमीन है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : 29 फरवरी को BJP कर सकती है 100 उम्मीदवारों का ऐलान
अखिलेश यादव ने कहा कि दुख तब और बढ़ जाता है जब हम ब्रजेश पाल की मौत के बारे में सुनते हैं जिन्होंने अपने सारे शैक्षिक प्रमाण पत्र जलाकर आत्महत्या कर ली। सोचिए यह कैसी सरकार है जो नौकरियां नहीं दे सकती।
 
उन्होंने मांग की कि सरकार को मृतक ब्रजेश के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देनी चाहिए। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख