shiv chalisa

उत्तर प्रदेश में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, 51 लाख 92 हजार परीक्षार्थी शामिल

अवनीश कुमार
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (10:25 IST)
अवनीश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ी निगरानी के बीच हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है परीक्षा में दो पारियों में लगभग 51.92 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए शासन की तरफ से कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं और संगठित नकल कराने वालों पर रासुका लगाने का प्रविधान भी रखा है।
 
यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि वीडियो फुटेज के साथ-साथ आपस में हो रही बातचीत को भी आसानी के साथ कंट्रोल रूम में बैठकर सुना जा सकता है।
 
इसके अलावा वेबकास्टिंग के माध्यम से मानीटरिंग करने के लिए डीवीआर के साथ राउटर लगे हैं। जिला मुख्यालयों के साथ ही राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है,जहां से वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षा की कड़ी निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों का इंतजाम पूरा हो चुका है। हर जिले में जिला प्रशासन की ओर से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्त हुई है,जो भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकलविहीन कराएंगे।
 
विभाग ने 5 सचल दस्तों का गठन किया है। इसके अलावा शासन व प्रशासन के उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो गतिविधियों पर नजर रखेंगे ओर शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।
Koo App
उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रारम्भ हो रहीं हैं। आप सभी परीक्षार्थी पूर्ण आत्मविश्वास व एकाग्रता के साथ परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।मैं ईश्वर से आप सभी के सफल होने की प्रार्थना करता हूँ।आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो। - Sanjeev singh gond (@sanjeevgondbjp) 24 Mar 2022
बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे इतने छात्र और छात्राएं -
 
हाईस्कूल परीक्षार्थी : 27,81,654
छात्र : 15,53,198
छात्राएं : 12,28,456
 
इंटर के परीक्षार्थी : 24,11,035
छात्र : 13,24,200
छात्राएं : 10,86,835
 
कुल परीक्षा केंद्र : 8,373

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख