Hanuman Chalisa

हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, न दूल्हा पहुंचा और न बारात

अवनीश कुमार
बुधवार, 11 मई 2022 (12:51 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के सिकंदरा में हाथों में मेहंदी लगाए और आंखों में कई सपने संजोए युवती घंटों तक दूल्हे और बारात का इंतजार करती रही, मगर न तो दूल्हा पहुंचा और न ही बराती। परिवार के लोगों पर भी एक-एक पल भारी पड़ रहा था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन दहेज के लोभी ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। फिर दुल्हन के पिता ने थक हार कर पुलिस का सहारा लिया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
 
क्या है मामला - मामला जनपद कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा के थाना सिकंदरा के कस्बा राजधान का है जहां एक दुल्हन होने वाले अपने दूल्हा व उसके साथ आने वाली बारात का इंतजार करती रही ना ही उसका दूल्हा आया और ना ही उसके बारात आई।
 
आया तो सिर्फ दूल्हा के घर से एक फोन आया और दुल्हन के पिता से कहा गया कि 2 लाख दो तब बारात लेकर आएंगे। इसके बाद घबराकर दूल्हन के पिता ने मामले की जानकारी एसडीएम सिकंदरा महेंद्र कुमार को दी।
 
सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल एसडीएम सिकंदरा पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। दुल्हन के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी आगरा के फतेहाबाद में रहने वाले राम लखन से शादी तय करी थी।
 
बीते 7 तारीख को तिलक भी चढ़ाया गया था और दूल्हे के परिजनों के द्वारा जो कुछ भी मांग रखी गई थी उसे पूरा किया गया था। लेकिन बारात आने के पहले से कुछ देर पहले ही लड़के पक्ष की तरफ से फोन आया और 2 लाख रुपए अतिरिक्त की मांग करी गई जिसको लेकर जब मैंने असमर्थता जाहिर की तो उन्होंने बरात लाने से साफ इंकार कर दिया।
 
क्या बोले अधिकारी : एसडीएम सिकंदरा महेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की तरफ से सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी की गई पर तत्काल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख