यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, जहरीली शराब पीने से 5 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (12:30 IST)
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब से 5 की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच, शराब कांड के मुख्‍य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जीतगढ़ी गांव में कुछ लोगों ने गुरुवार को शराब पी थी। इस इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री होती है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जीतगढ़ी इलाके में बुधवार रात को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और उसे पीने के बाद से लोगों की तबियत खराब होने लगी और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह तक उनमें से पांच लोगों की मौत हो गई।
 
एसएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में सिकंदराबाद के थाना प्रभारी, अनोखेपुर के चौकी प्रभारी और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दोषियों पर रासुका (NSA) लगाने का भी आदेश दिया है।

शराब कांड का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार : बुलंदशहर शराब कांड का मुख्य आरोपी कुलदीप को पुलिस की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सिकंदराबाद के जीतगढ़ी कांड का मुख्य आरोपी है कुलदीप। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख