गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के 3 स्‍लैब गिरे, अखिलेश का भाजपा पर बड़ा आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 30 मार्च 2024 (14:11 IST)
Bulandsahar news in hindi : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के गजरौला गांव में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिर गए। हादसे में इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कलेक्टर ने मामले में जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बना दी है। इस बीच, सपा नेता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।
 
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि गजरौला गांव में गंगा नदी पर अमरोहा को जोड़ने वाला पुल बन रहा है, जिसमें कल रात तीन स्लैब डाले गए थे जो क्षतिग्रस्‍त होकर गिर गए। कोई जनहानि नहीं हुई है।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे काम खत्म हुआ था। उसके बाद मौसम खराब हुआ और स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, वहां कोई व्यक्ति नहीं था। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समिति बना दी है जो जांच करेगी और अगर कोई दोषी होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने ने बताया कि पुल ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्‍ट्रक्‍शन) पद्धति पर बन रहा है और इसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच भी कराई जाती रही है। कल ही तीनों स्लैब डाले गए थे और रात में मौसम भी खराब हुआ है। इन सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच समिति जो विवरण देगी उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि पुल के खंबों को कोई क्षति नहीं हुई है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा में GST उपायुक्त ने की आत्महत्या, 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ का मामला, न्यायिक आयोग ने की बैठक

रंगभरनी एकादशी के साथ ब्रज और काशी में शुरू हुई होली, संभल में निकला जुलूस

भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत

अगला लेख