Hanuman Chalisa

ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन से टकराया सांड, 10.30 घंटे ठप रहा रेल यातायात

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2022 (12:07 IST)
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन के निकट दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन से एक सांड के टकरा गया। हादसे की वजह से ओएचई लाइन (रेल इंजनों को बिजली आपूर्ति के लिए खींचे गए तार) टूट गई, जिससे करीब साढ़े 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा।
 
भरवारी के स्टेशन अधीक्षक डीएन यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात 8:50 बजे ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन से एक सांड के टकराने से ओएचई लाइन टूट गई, जिसके बाद अपलाइन की सभी ट्रेनें रोकनी पड़ी। करीब साढ़े दस घंटे बाद शनिवार की सुबह सवा सात बजे यातायात बहाल हो गया।
 
यादव ने बताया कि भरवारी रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पहले यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद अपलाइन की लिच्छवी एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों को कुछ अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हादसे के बाद प्रयागराज से पावर वैगन समेत रेलवे के विद्युत विभाग की टीम पहुंची तथा बिजली लाइन को दुरुस्त किया गया।
 
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन में भी खराबी आ गई थी। इंजन बदलने के बाद ट्रेन को देर रात दो बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। हालांकि, भरवारी स्टेशन से पहले रोकी गई ट्रेनों को सुबह सवा सात बजे यातायात बहाल होने के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल के सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

अगला लेख