Hanuman Chalisa

मुख्‍यमंत्री आरोग्‍य मेले में सांड घुसा, अखिलेश यादव की पोस्ट पर यूजर्स ने ली चुटकियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 अगस्त 2025 (15:06 IST)
Akhilesh Yadav taunts Yogi government: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें वीडियो के साथ ही लिखा है- मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण करने पहुंचा चौपाया, लेकिन पता चला कि डॉक्टर ही नहीं आया। किसी ने पूछा ‘भइया डॉक्टर कब आएगा?’ तो किसी ने जवाब दिया, ‘लगता है अब जब सरकार बदलेगी डॉक्टर तभी आएगा।’
 
इस वीडियो में यूपी के बहराइच का एक दृश्य है। इसमें बाह्य रोग विभाग के भीतर एक सांड दिखाई दे रहा है, जो कागज भी खा रहा है। डॉक्टर की कुर्सी खाली दिखाई दे रही है। सांड कागज खाते हुए दिखाई दे रहा है। अखिलेश के वीडियो के मुताबिक सांड काफी देर तक वहां उत्पात मचाता रहा। 
 
इस तरह लीं यूजर्स ने चुटकियां : दूसरी ओर, अखिलेश की पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर चुटकियां लीं, वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया। सत्या सिंह ने लिखा- ऐसा भी तो हो सकता है जान बूझ के गाय को अंदर पहुंचा कर वीडियो लिया गया हो आपको खुश करने के लिए। चंद्रमोहन सिंह ने लिखा- माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी आप सही जानकारी Post करिये Doctor साहब की Duty 8Am से 2Pm तक रहती है, उसके बावजूद Dr. 24 Houre avlalavel रहते हैं। दूसरे के बहकावे मे आकर ऐसा Post करना सही नहीं है। मुझे रात मे 11:30 PM Dr. Sehab ने उठ कर दवा दिया है। 
<

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण करने पहुँचा चौपाया लेकिन पता चला कि डॉक्टर ही नहीं आया।

किसी ने पूछा ‘भइया डॉक्टर कब आएगा?’

तो किसी ने जवाब दिया, ‘लगता है अब जब सरकार बदलेगी डॉक्टर तभी आएगा।’ pic.twitter.com/Koe3EmE3Ui

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 11, 2025 >
दीपक यादव लिखते हैं- भयावह स्थिति परम आदरणीय माननीय विकास पुरुष भइया जी। पंकज यादव ने लिखा- 
पहले जानवर के डॉक्टर होते थे अब जानवर स्वयं डॉक्टर है इसी लिए डॉक्टर गायब हैं। जब तक सरकार नहीं बदलेगी तब तक व्यवस्था इसी तरह रहेगी। जय अखिलेश, तय अखिलेश भैया, जय समाजवाद। 
 
आपकी सरकार में माफिया सांड : जीनत राणा ने लिखा- एक बैल मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में घुस गया तो आप मज़ाक बना रहे हो। याद है आपकी सरकार में आपके मंत्रिमंडल में कितने खुले माफिया सांड घुसे हुए थे? जो कभी भी कहीं भी किसी को भी मार देते थे, लूट लेते थे, ज़मीन कब्ज़ा लेते थे। अच्छा ये बताओ अपनी पत्नी के अपमान पर चुप्पी क्यों साधी तुमने। सिंह शत्रुघ्न ने लिखा- मान्यवर बड़ा आसान होता है वातानुकूलित कमरे में बैठकर ऐसे मामलों पर ट्वीट करना। आप नेताओं की बड़ी पुरानी और लाइलाज बीमारी है और वो बीमारी है धरातल की समस्याओं को सत्ता से बाहर होने पर बहुत साफसाफ देखना। आप के पिता और आप के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं इससे कहीं बदतर स्थिति में थीं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

दिल्ली ब्लास्ट में NIA ने की 4 और गिरफ्तारी

नीतीश कुमार ने बनाए 26 मंत्री, जानिए किस तरह साधे जातीय समीकरण?

बिहार में नीतीश सरकार, रमा निषाद से श्रेयसी सिंह तक जानिए कौन हैं कैबिनेट के नए चेहरे?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मुख्‍यमंत्री धामी की नसीहत

अगला लेख