Hanuman Chalisa

महिला दिवस कार्यक्रम में जब CM योगी ने कहा, इमरती के साथ अब खाऊंगा जौनपुर की नमकीन...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 8 मार्च 2026 (23:38 IST)
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM योगी ने नारी शक्ति को सम्मान देकर सुनी उनकी सफलता की कहानी
-  मुख्‍यमंत्री योगी ने मासूम बच्ची को जैसे ही गोद में लिया, मंच से गूंजा 'बेटियां अब सुरक्षित हाथों में हैं'
- CM योगी ने किसी से कहा- ये सफेद टेडीबियर तुम्हारे लिए लाया हूं तो किसी से पूछा- इस पैसे से क्या करोगी
- मुख्‍यमंत्री योगी ने मेधावी बेटियों को बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया
Chief Minister Yogi Adityanath : नारी, तुम केवल श्रद्धा हो... सुप्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की इन प्रेरणादायक पंक्तियों को चरितार्थ करता नजारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को देखने को मिला। यह अवसर था राज्यस्तरीय महिला सम्मान समारोह तथा 'पिंक रोजगार महाकुंभ-2026' के आयोजन का, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी का संवेदनशील और आत्मीय रूप सामने आया, जिसने पूरे प्रदेश में महिला सशक्तीकरण का एक नया और सकारात्मक माहौल बनाया है।
 

समारोह का सबसे दिल छू लेने वाला पल

कार्यक्रम में जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को समान अवसर देने की योगी सरकार की नीति स्पष्ट नजर आई। प्रदेश के कोने-कोने से आई बेटियां अपनी सफलता का पुरस्कार मुख्‍यमंत्री योगी के हाथों पाकर भावुक और उत्साहित नजर आईं। समारोह का सबसे दिल छू लेने वाला पल तब आया जब जौनपुर से 'ड्रोन दीदी' दुर्गा मौर्या मुख्‍यमंत्री से बात करने के लिए खड़ी हुईं। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आदरपूर्वक कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया और उन्हें बैठाकर ही उनकी पूरी बात सुनी।
ALSO READ: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर CM योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया सफल महिला उद्यमियों से संवाद
मुख्‍यमंत्री ने दुर्गा से बड़ी आत्मीयता से पूछा, एक सीजन में कितनी कमाई हो जाती है आपकी? दुर्गा ने गर्व से बताया कि सरकार के सहयोग से एक सीजन में 50 से 60 हजार रुपए की कमाई आसानी से हो जाती है और अब तो उन्होंने नमकीन की फैक्ट्री भी लगा ली है।

अब आपकी नमकीन भी आ गई 

इस पर मुख्‍यमंत्री योगी ने मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, हम तो अब तक जानते थे कि जौनपुर में सिर्फ इमरती फेमस है, लेकिन आज आपने बताया कि अब आपकी नमकीन भी आ गई है। मैं जब भी जौनपुर आऊंगा तो इमरती के साथ आपकी नमकीन जरूर खाऊंगा।”
 
जब सायरा बानो को मिला सम्मान तो एक स्वर में सभी बोले, सौभाग्य की बात है कि हमारे मुख्‍यमंत्री योगी हैं
मंच पर एक अलग ही माहौल तब बना, जब मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना की नन्ही लाभार्थी शानवी गुप्ता को दुलारा।
ALSO READ: यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही सबसे बड़ी पूंजी : CM योगी
मुख्‍यमंत्री ने शानवी को एक प्यारा सा सफेद टेडी बियर देते हुए कहा, ये सफेद टेडी बियर तुम्हारे लिए लाया हूं। जैसे ही मुख्यमंत्री ने बच्ची को प्यार से अपनी गोद में उठाया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और हर तरफ एक ही आवाज थी- बेटियां सुरक्षित हाथों में हैं। मुख्‍यमंत्री योगी ने वहां मौजूद प्रत्येक बच्ची से व्यक्तिगत बात की और विशेष स्नेह जताया। उन्होंने बच्चियों से पूछा, इस पैसे से क्या करोगी? कपड़े खरीदोगी? एक बच्ची की मां से मुख्‍यमंत्री ने बड़े ही भाव से पूछा, बच्ची सो रही है क्या?
<

'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:'

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर लोक-कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित विभिन्न जनपदों की बहनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।

इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार… pic.twitter.com/1ORjZxQDfZ

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2026 >
कार्यक्रम में जब 9वीं कक्षा की छात्रा सायरा बानो को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया, तो वहां मौजूद महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यह हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इसी तरह मेधावी छात्रा दुर्गा यादव का भी मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्साहवर्धन किया। मुख्‍यमंत्री ने दुर्गा से पूछा, आपने क्या किया है? दुर्गा ने बताया कि उन्होंने बीसीए किया है। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री ने उनकी आगे की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। 
 

योगी ने दिए आमदनी बढ़ाने के टिप्स

समारोह में महिला लाभार्थियों के साथ मुख्‍यमंत्री का सीधा संवाद बेहद प्रेरक रहा। फूलों की खेती करने वाली चंदौली की सोनी से मुख्‍यमंत्री ने पूछा कि वह कितने का फूल बेच लेती हैं? सोनी ने 17 हजार रुपए की कमाई की बात बताई। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सूखे फूलों से अगरबत्ती और इत्र बनाने का काम करके वे अपनी आमदनी और बढ़ा सकती हैं। इस पर सोनी ने बताया कि हमने ट्रेनिंग ली है। ड्रोन दीदी की कमाई प्रतिदिन 3000 रुपए तक हो रही है।
ALSO READ: Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

महिला होकर ई-रिक्शा चलाती हैं, डर नहीं लगता?

वाराणसी की सीता देवी से मुख्‍यमंत्री को बताया कि उनकी आमदनी 20 हजार रुपए है और उनके सहयोग से 250 अन्य महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाना सीखा है। मुख्‍यमंत्री योगी ने हैरानी और प्रशंसा के भाव से पूछा, महिला होकर ई-रिक्शा चलाती हैं, डर नहीं लगता, पहले घर-परिवार नाराज रहता होगा?

सीता के जवाब से पहले ही मुख्‍यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, अब जब पैसा आता है तो घर-परिवार जरूर खुश रहता होगा। इस पर सीता ने कहा कि मुझे कोई डर नहीं लगता। अब जब पैसे आ रहे हैं तो घर परिवार के साथ पड़ोसी भी खुश रहते हैं।
 

5 सरकारी योजनाओं का लाभ

गाजीपुर की प्रमिला जब बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो मुख्‍यमंत्री ने उन्हें भी आदरपूर्वक बैठकर बोलने को कहा। प्रमिला ने बताया कि उन्हें विधवा पेंशन और कन्या सुमंगला समेत 5 सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला चाहे तो अपने दम पर आत्मनिर्भर बन सकती है।
ALSO READ: योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

शोहदों का टिकट काटने के लिए अगले चौराहे पर यमदूत बैठे हैं

महिला सुरक्षा पर मुख्‍यमंत्री योगी ने बेहद कड़े शब्दों में हुंकार भरी। उन्होंने कहा, आज दो बातें गौरव की अनुभूति कराती हैं। एक तो उत्‍तर प्रदेश की हर बेटी अब खुद को सुरक्षित महसूस करती है। बेटी स्कूल जा रही है, मन में कोई डर नहीं है। इसकी पूरी जिम्मेदारी अब सरकार पर है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, दूसरी बात यह कि अगर कोई शोहदा दुस्साहस करता है, तो अगले चौराहे पर उसका टिकट काटने के लिए यमराज के दूत बैठे हैं। इतना सुनते ही पूरा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
 

 योगी सरकार चट्टान की तरह साथ है

कार्यक्रम में एक लघु फिल्म के जरिए दिखाया गया कि कैसे पिछले 9 वर्षों में बेटियां अपने सपनों को साकार कर रही हैं। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री महिलाओं की हमेशा चिंता करते हैं। आज बेटियां घर संभालने के साथ ही देश-प्रदेश के विकास में योगदान दे रही हैं।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं बोल रही हैं कि योगी जी की सरकार में अब हम सुरक्षित महसूस करते हैं। आज महिलाएं सशक्त हैं। हमारी बेटियां हर जगह सुरक्षित हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री को धन्यवाद।
 

2017 से पहले महिला सशक्तीकरण सिर्फ टीवी और अखबार की डिबेट तक सीमित था : अनिल राजभर

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2017 से पहले महिला सशक्तीकरण सिर्फ टीवी और अखबार की डिबेट तक सीमित था। लेकिन मुख्‍यमंत्री योगी के समर्पण से आज हमारी मातृशक्ति प्रदेश और देश के विकास में सहयोग कर रही है। जब चौराहों पर वर्दी पहने बेटियों को हम देखते हैं तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। दुनिया साथ भले छोड़ दे, लेकिन योगी सरकार चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी है।
ALSO READ: सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय : योगी आदित्यनाथ
श्रममंत्री ने यह भी बताया कि अगर प्रदेश में कहीं कोई घटना हो जाती है तो मुख्‍यमंत्री योगी रात भर जागते हैं और आदेश देते हैं कि बहन-बेटियों को नुकसान पहुंचाने वाले का सर्वनाश होना चाहिए। पूरे कार्यक्रम में नारी तुम केवल श्रद्धा हो का उद्घोष गूंजता रहा। यह आयोजन केवल योजनाओं के वितरण का मंच नहीं था, बल्कि यह इस बात का प्रमाण था कि उत्तर प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है, जहां योगी सरकार में बेटियों के सपनों को अब एक सुरक्षित और सुनहरा आसमान मिल चुका है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख