'चीन का एजेंट' बताने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ परिवाद दाखिल

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (16:33 IST)
वाराणसी (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मंगलवार को अदालत में परिवाद दाखिल किया। आरोप है कि भाजपा सांसद तिवारी ने शिवपुर स्थित ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में सोमवार को आयोजित धर्म संसद में राहुल गांधी को 'चीन का एजेंट' बताया था।
ALSO READ: भाजपा सांसद ने की राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग
उन्होंने कहा था कि चीनी सेना सीमा से पीछे हट रही है और इससे राहुल गांधी के सीने में दर्द हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपर नगर मजिस्ट्रेट छठवें के यहां मंगलवार को परिवाद दाखिल किया।
 

कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद तिवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ बेतुका बयान दिया है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत ठेस पहुंची है। हमने इस संबंध में मंगलवार को उनके खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया है।उन्होंने कहा कि अगर तिवारी माफी नहीं मांगते हैं तो इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख