आगरा में मेट्रो के लिए सुरंग की खुदाई, 1700 मकानों में दरारें, दहशत में लोग

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (11:25 IST)
Agra news in hindi : ताजनगरी आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 1700 से घरों में रहने वाले हजारों लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। आगरा में मेट्रो के लिए सुरंग की खुदाई का कार्य चल रहा है, जिसके चलते मकानों में दरार आ गई हैं। इससे लोगों में दहशत दिखाई दे रही है।
 
अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक बनाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों से खुदाई का काम जोरशोर से चल रहा है। जिस स्थान पर खुदाई हो रही है उसके आसपास के रिहायशी क्षेत्र के घरों में दरारें दिखाई देने लगी है, खुदाई के समय घर के दरवाजे-खिड़की हिलने लगते हैं। 1500 मकानों की जद को खतरा है, इस क्षेत्र के लगभग 10,000 प्रभावित हुए हैं, 146 मकानों को जैक लगाकर स्पोर्ट दिया गया है।
 
उत्तर प्रदेश के मेट्रो कारपोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि व्यापक सर्वे के बाद भूमिगत खुदाई का काम शुरू किया गया है, लेकिन मकान पुराने है, पहले से क्षतिग्रस्त है। खुदाई मानकों के अनुरूप करवाई जा रही है। वही 1700 मकानों प्रभावित होने की बात कहीं जा रही है, कुछ घरों में जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। वहीं कुछ घरों में नुकसान का आंकलन करते हुए पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 
 
सुरंग बनाने का काम अक्टूबर 2023 से शुरू किया गया था, खुदाई के प्रराम्भ में यह दरारें घरों में दरार आई थी लेकिन धीरे धीरे यह 1700 घरों तक दिखने लगी। मोती कटरा और सैय्यद गली बहुत पुरानी बसी हुई है, जिसके चलते पुराने घरों को खतरा है। हालांकि यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि वह समय-समय पर मकानों की रिपेयरिंग करवाते रहते हैं।
 
स्थानीय लोग परेशान है कि जमीन के अंदर रात में ड्रिल मशीन चलती है, धरती में कम्पन के साथ सामान, खिड़की-दरवाजे हिलने लगते है। जिसके चलते रातों की नींद उड़ी हुई है। इन लोगों का कहना है कि मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े अधिकारी निरिक्षण करने आते हैं लेकिन कोई ठोस जवाब उनकी तरफ से नही मिल पा रहा है। स्थानीय लोग अपने घरों को लेकर चिंता में है, दरारें आने के बाद भी मेट्रो की खुदाई का काम जोर-शोर से चल रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

IIT किया IAS बने, नीति आयोग में नौकरी की, अब बन गए सोशल मीडिया स्‍टार, क्‍यों वायरल हैं कशिश मित्‍तल?

कारगिल दिवस पर बोले सीएम योगी, पाक को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे

अगला लेख